रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने वाशिंग्टन को रूस को अलग-थलग करने की कोशिशों को बेहूदा बताया है।
उन्होंने वेनेज़ोएला के विदेश मंत्री एलियस मिलानो से मास्को में मुलाक़ात के बाद रूस पर दबाव डालने के लिए अमरीका की कोशिशों की ओर इशारा करते हुए ज़ोर दिया कि वाशिंग्टन की यह कोशिशें बेहूदा हैं। उन्होंने अपने बयान में काराकास को लैटिन अमरीका में मास्को का मुख्य घटक और दोनों देशों के बीच संबंधों को दोस्ताना व पारस्परिक समझ पर आधारित बताया। रूसी विदेश मंत्री ने बल दिया कि मास्को वेनेज़ोएला में नेशनल बातचीत के मार्ग में मौजूद रुकावट को दूर करने के लिए निकोलस मादुरो की सरकार के प्रयास के प्रति समर्थन का एक बार फिर ऐलान करती है।
1 जून 2014 - 19:16
समाचार कोड: 612920
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने वाशिंग्टन को रूस को अलग-थलग करने की कोशिशों को बेहूदा बताया है।